02-05-2025 |
|
प्राकृतिक खेती पर आधारित 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
प्राकृतिक खेती की ओर एक हरित परिवर्तन का आरंभ! राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (MANAGE), हैदराबाद के प्रयोजन से, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, प्रतापगढ़ में प्राकृतिक खेती पर आधारित 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में कृषि सखियों को जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत का निर्माण व उपयोग, नीमास्त्र, अग्निअस्त्र, ब्रह्मास्त्र जैसे देशी कीटनाशकों की विधियाँ, मल्चिंग, फसल विविधीकरण, देशी गाय आधारित खेती, प्राकृतिक खेती का वैज्ञानिक आधार और व्यावहारिक प्रयोग सिखाया गया। "धरती माँ को ज़हर से मुक्त कर, जीवनदायिनी खेती की ओर लौटना ही हमारा संकल्प है।" |
 |
28-04-2025 |
|
कृषि सखियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
"प्राकृतिक खेती की ओर महिला सशक्तिकरण का अभूतपूर्व अभियान!" नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान, हैदराबाद के प्रयोजन से कृषि सखियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, प्रतापगढ़ में 28 अप्रैल से 2 मई 2025 तक किया जा रहा है। हमारी कृषि सखियाँ प्राकृतिक खेती की नई तकनीकों से सुसज्जित होकर गाँव-गाँव में हर किसान तक ज्ञान की अलख जगाएंगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिखाई जा रही मुख्य बातें:  ज़ीरो बजट प्राकृतिक खेती की विधियाँ  देशी गाय आधारित जीवामृत, बीजामृत और घनजीवामृत का निर्माण व प्रयोग  फसल में जैविक कीट नियंत्रण के उपाय  पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधीकरण  रसायन मुक्त उत्पादन से स्वास्थ्य व पर्यावरण की रक्षा  कम लागत में अधिक उत्पादन पाने की तकनीक  मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं जल संरक्षण उपाय आइए, हम सब मिलकर इस आंदोलन का हिस्सा बनें — रसायन मुक्त खेती अपनाएं, धरती माँ को बचाएं और अगली पीढ़ियों के लिए एक हरित भविष्य बनाएं! |
 |
11-04-2025 |
|
7th Poshan Pakhwada (8th-22nd April, 2025)
7th पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर प्रतापगढ़ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों की पोषण सुरक्षा के बारे में बताया गया और पोषण वाटिका के लिए बीज एवं पौध वितरण किया गया।
|
 |
09-04-2025 |
|
राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर प्रतापगढ़ की महिलाओं ने प्रयागराज में लहराया अपना परचम
CMP कॉलेज, प्रयागराज में आयोजित एक दिवस प्रशिक्षण/कार्यशाला के आयोजन में प्रतापगढ़ की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की। मुख्य वक्ता राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर प्रतापगढ़ की वैज्ञानिक डॉ. स्वाति दीपक दुबे ने कहा — "अगर मन में सच्ची लगन हो तो रास्ते खुद बनते हैं।" इस कार्यशाला में स्वरोज़गार, नवाचार, कंप्यूटर, पेटेंट और उद्यमिता पर गहन चर्चा हुई। प्रयागराज की धरती पर जब प्रतापगढ़ की बेटियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, तो हर किसी ने कहा — यही है नारी शक्ति की असली पहचान! गांव की महिलाएं आज सिर्फ काम नहीं कर रहीं, वे नई सोच और नेतृत्व की मिसाल बन रही हैं। |
 |
21-03-2025 |
|
बकरी पालन प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) में बकरी पालन प्रशिक्षण में किसान और पशुपालक उन्नत तकनीकों को सीख रहे हैं, जिससे वे बकरी पालन को एक लाभदायक व्यवसाय बना सकें। यह प्रशिक्षण उन्हें वैज्ञानिक विधियों से बकरी पालन करने, बेहतर उत्पादन प्राप्त करने और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायता करेगा। |
 |
20-03-2025 |
|
मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण में किसान, युवा उद्यमी और पशुपालक आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों से मधुमक्खी पालन करना सीख रहे हैं। यह प्रशिक्षण न केवल उनकी आमदनी बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि जैविक कृषि को भी बढ़ावा देगा। मधुमक्खी पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं। |
 |
11-03-2025 |
|
कृषक प्रशिक्षण एवं कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र उन्नति ग्राम योजनान्तर्गत ग्राम कस्बा लतीफपुर और छाछामऊ में कृषक प्रशिक्षण एवं कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम। |
 |
05-03-2025 |
|
प्रसार कार्यक्रम हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम बैंक सखी, समूह सखी, स्वास्थ्य सखी को पोषण, पोषक कैलेंडर, कार्य सरलीकरण यंत्र जो उनकी खेती में किए गए कार्यों में लगे श्रम को कम कर सकते हैं और विभिन्न प्रकार के उद्यम के बारे में चर्चा की गई है और उद्योगों का चयन एवं शुरू करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। |
 |
27-02-2025 |
|
कृषक प्रशिक्षण विदइन डिस्ट्रिक्ट एट के.वी.के. कार्यक्रम सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) 2024-2025 योजनान्तर्गत 'कृषक प्रशिक्षण विदइन डिस्ट्रिक्ट एट के.वी.के.' कार्यक्रम। |
 |
21-02-2025 |
|
पादप अनुवांशिक संसाधन जागरूकता एवं किसान- वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम पादप अनुवांशिक संसाधन जागरूकता एवं किसान- वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम मे NBPGR New Delhi के डायरेक्टर डॉ. जी. पी. सिंह सर, डॉ. वी. पी. शाही, प्रोफेसर SHUATS, Prayagraj, डॉ. कुलदीप त्रिपाठी वैज्ञानिक NBPGR New Delhi ने प्रतिभाग किया। |
 |